‘ऑपरेशन प्रहार’ का धमाका, भगवानपुर पुलिस ने बुलेट से पटाखे छोड़ने वाले हुड़दंगी दबोचे,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में अब हुड़दंगियों की खैर नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सड़कों पर बुलेट से पटाखे फोड़कर दहशत फैलाने वाले और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है।
मामला रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र का है, जहाँ पिछले कुछ समय से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर मचाने वाले युवकों की शिकायतें मिल रही थीं। इन हुड़दंगियों की वजह से न केवल राहगीर परेशान थे, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को भी भारी असुविधा हो रही थी।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, कोतवाली प्रभारी ने अलग-अलग टीमें गठित कीं और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े है ओमकार और आशु, बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बिना साइलेंसर के मॉडिफाइड बुलेट दौड़ा रहा थे पुलिस ने एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में भारी चालान काटा है यह युवक न केवल मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर रहा थे बल्कि बुलेट पर तीन सवारी बैठाकर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहे थे पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इनकी मोटरसाइकिल सीज कर दी है।
भगवानपुर पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने और शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यह कार्यवाही आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

