तकनीक से लैस ट्रेनिंग, अनुशासन और समर्पण की बनी मिसाल, अर्जुन सिंह सर्वांगसर्वोत्तम, महिला कांस्टेबल प्रिया ने किया नेतृत्व

तकनीक से लैस ट्रेनिंग, अनुशासन और समर्पण की बनी मिसाल, अर्जुन सिंह सर्वांगसर्वोत्तम, महिला कांस्टेबल प्रिया ने किया नेतृत्व

एटीसी हरिद्वार में 112 परिवहन कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड, कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ….

: तकनीक से लैस ट्रेनिंग, अनुशासन और समर्पण की बनी मिसाल, अर्जुन सिंह सर्वांगसर्वोत्तम, महिला कांस्टेबल प्रिया ने किया नेतृत्व
हरिद्वार:
सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को आयोजित भव्य दीक्षांत परेड में 112 परिवहन कांस्टेबलों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) अनंत शंकर ताकवाले ने परेड का निरीक्षण किया और सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

🎓 21 दिन का विशेष प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक से किया सशक्त
2 जून से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण सत्र में साइबर क्राइम, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता, सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को कवर किया गया। स्मार्ट क्लास, इंटरैक्टिव पैनल, एल्कोमीटर और रेडार गन जैसे तकनीकी संसाधनों का उपयोग भी किया गया।

🏆 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित
सर्वांगसर्वोत्तम कांस्टेबल – अर्जुन सिंह
अंतःकक्ष में प्रथम स्थान – मो. शोएब अली सलमानी
बाह्यकक्ष में प्रथम स्थान – महिला कांस्टेबल प्रिया
सर्वश्रेष्ठ अनुशासन – महिला कांस्टेबल अर्चना
मुख्य मंच से इन सभी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंट किए गए।
——-
अधिकारियों और अतिथियों ने की सराहना
कार्यक्रम में अनंत शंकर ताकवाले के साथ संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चमोला, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी तृप्ति भट्ट, एटीसी के अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, नेवी से कैप्टन एमके छावड़ा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता नेगी पंवार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार, उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, पुलिस उपाधीक्षक बिपेन्द्र सिंह, जीआरपी उपाधीक्षक स्वप्निल मुयाल, एआरटीओ नेहा झा, कृष्ण चंद्र पलेडिया, निखिल शर्मा, वरुणा सैनी, संगीता धीमान, कृष्ण कुमार बिजल्वाण, मुकेश भारती, हरीश सती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या में दिखा प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास
25 जून को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रशिक्षु निशा जोशी, प्रिया टम्टा, लालूराम, भानू ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन निशा जोशी और कविता महर ने किया। कार्यक्रम का संयोजन निरीक्षक सरिता शाह और प्रो. नरेश चौधरी ने किया।

समापन पर सम्मान और प्रेरणा
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (सेनि.) जेपी जुयाल, सभासद डॉ. राजकुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र सिंह मेहरा, एचडीआई महिपाल सिंह बिष्ट, निरीक्षक प्रीतम सिंह, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, प्रशिक्षक व परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
—–
यह दीक्षांत परेड उत्तराखंड परिवहन विभाग की नई ऊर्जा का प्रतीक बनी, जिसमें अनुशासन, आधुनिकता और जनसेवा का समर्पण स्पष्ट झलका। प्रशिक्षु अब जिम्मेदारी के साथ अपने क्षेत्र में उतरने को तैयार हैं।

उत्तराखंड