लक्सर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर आयी सामने,डंपर की टक्कर से मोके पर मासूम की मौत,इलाज के दौरान पिता हुई दर्दनाक मौत से परिजनों का बुरा हाल,,,
रुड़की।
रूड़की के लक्सर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति और उनके तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माता-पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह हृदयविदारक हादसा लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरकाजी हाईवे पर जेके टायर कंपनी के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार कुलदीप नामक युवक अपनी पत्नी रीना और तीन वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने डंपर चालक को घेरकर पकड़ लिया और शेखपुरी गांव के पास हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब भीड़ ने आरोपी चालक को पुलिस वाहन से छुड़ा लिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई जिसके बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर तैनात किया गया प्रदर्शनकारियों ने डंपर चालक और मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई और हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। इलाज के दौरान मासूम के पिता की भी दर्दनाक मौत हो गयी जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

