सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  दो पक्षो के विवाद क़ो शांत कराना एक युवक क़ो  पड़ा भारी,,,

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षो के विवाद क़ो शांत कराना एक युवक क़ो पड़ा भारी,,,

हमले की वारदात पास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षो के विवाद क़ो शांत कराना एक युवक क़ो पड़ा भारी,,,

रुड़की।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सत्ती मोहल्ले में दो पक्षो के विवाद क़ो शांत कराना एक युवक क़ो इतना भारी पड़ा की यह अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे इसी दौरान सत्ती मोहल्ला निवासी आतिफ़ ने दोनों पक्षो क़ो शांत करने की कोशिश की जिससे नाराज़ होकर दर्जनों युवकों ने देर रात लाठी-डंडों से लैस होकर आतिफ़ के मकान पर धावा बोल दिया। दबंगो क़ो आतिफ़ तो मौक़े पर नहीं मिला लेकिन उसका मकान बंद होने पर आक्रोशित हमलावरों ने मकान के दरवाजों, बिजली के मीटर, स्कूटी और खिड़कियों पर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया और गाली-गलौच करते हुए मकान की जालियां तक तोड़ डालीं।
हमले की पूरी वारदात पास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।देर रात की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद सभी आरोपी युवक हथियार लहराते हुए मौके से हुवे फरार । पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

उत्तराखंड