पतंग की चाह में बिछड़ा मासूम सिडकुल पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई और मासूम को सुरक्षित उसके परिवार की गोद तक पहुंचाया,,,

पतंग की चाह में बिछड़ा मासूम सिडकुल पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई और मासूम को सुरक्षित उसके परिवार की गोद तक पहुंचाया,,,

पतंग की चाह में बिछड़ा मासूम सिडकुल पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई और मासूम को सुरक्षित उसके परिवार की गोद तक पहुंचाया,,,
हरिद्वार।
जानकारी के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत चौहान मार्केट में एक 07 वर्षीय बालक रोते हुए मिला। बालक ने अपना नाम जतिन पुत्र कपिल कुमार, उम्र 07 वर्ष, निवासी धनोरी मिल, थाना अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा (उत्तर प्रदेश) बताया। बालक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुआ के घर आया हुआ था और बच्चों के साथ खेलते-खेलते पतंग लूटने के लिए आगे निकल गया। इसी दौरान वह रास्ता भटक गया और अपने परिजनों से बिछुड़ गया।
मार्केट में रोते हुए बालक को कांस्टेबल चेतन, कांस्टेबल रोहित कुमार एवं कांस्टेबल जितेंद्र तोमर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद बालक के परिजनों की तलाश में रावली महदूद और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गली-गली खोजबीन की गई, लेकिन परिजनों का कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा को टेलीफोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक 07 वर्षीय बालक जतिन के परिजन थाना सिडकुल पर मौजूद हैं। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो का मिलान करने पर बालक की पहचान की पुष्टि हुई। तत्काल बालक को थाना सिडकुल लाया गया, जहां उसे उसके परिजनों से सही सलामत मिलवाया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने लाडले को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में राहत और चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी। उन्होंने सिडकुल पुलिस और हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की।

उत्तराखंड