ग्राम घोसीपुरा में पुराने से चले आ रहे आपसी विवाद ने एक बार फिर ले लिया हिंसक रूप,,,

ग्राम घोसीपुरा में पुराने से चले आ रहे आपसी विवाद ने एक बार फिर ले लिया हिंसक रूप,,,

ग्राम घोसीपुरा में पुराने से चले आ रहे आपसी विवाद ने एक बार फिर ले लिया हिंसक रूप,,,
रुड़की:
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में पुराने से चले आ रहे आपसी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस टकराव में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोसीपुरा निवासी हाकम पुत्र फैयाज किसी काम के सिलसिले में अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और कहासुनी के बाद हाकम पर हमला कर दिया। आरोप है कि हाकम के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई।
जब इस घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को मिली तो दिलशाद मौके पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस हमले में हाकम और दिलशाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
पुलिस ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हाकम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दिलशाद का उपचार सरकारी अस्पताल में जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

उत्तराखंड