कलियर दरगाह क्षेत्र से प्रबंधन व राजस्व टीम ने कुछ जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण ,,,

कलियर दरगाह क्षेत्र से प्रबंधन व राजस्व टीम ने कुछ जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण ,,,

कलियर दरगाह क्षेत्र से प्रबंधन व राजस्व टीम ने कुछ जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण ,,,
कलियर।
तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधन के निर्देश पर दरगाह प्रशासन ने दरगाह क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जबकि कुछ अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी गई।
मंगलवार को तहसीलदार विकास अवस्थी के निर्देश पर दरगाह प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह पहाड़ी गेट, तालाब किनारा, हज हाउस रोड, टिन शेड सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।दरगाह प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में जहां-जहां अवैध अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे बिना किसी भेदभाव के हटाया जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी।प्रबंधन व राजस्व टीम की नजर हज हाउस रोड़ तालाब रोड़ व पीपल चौक के चारो तरफ के अवैध अतिक्रमण पर क्यों नहीं पड़ती यह कहना है क्षेत्रीय लोगों का ।इस दौरान दरगाह सुपरवाइजर इंतखाब आलम, सारिक नियाज़ी, अलसम कुरैशी, हारून, अफजाल अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस बल की ओर से हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान, अंकित, प्रदीप समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।

उत्तराखंड