कार बेचने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया सामने,,,

कार बेचने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया सामने,,,

कार बेचने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया सामने,,,
मंगलौर/रुड़की (हरिद्वार):
कार बेचने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धरपकड़ की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में विपिन कुमार निवासी आकाशदीप एन्क्लेव, दिल्ली रोड रुड़की ने बताया कि उसकी जान-पहचान बढेड़ी राजपुताना निवासी शहजाद उर्फ सागर, उर्फ सागर चौहान से थी। करीब दो वर्ष पहले शहजाद ने अपनी एसयूवी कार बेचने की बात कही और पीरपुरा रोड स्थित फैक्ट्री के पास कार दिखाकर 12 लाख रुपये में सौदा तय किया। आरोप है कि 20 जनवरी 2024 को विपिन ने शहजाद और उसकी पत्नी रुखसाना को 50 हजार रुपये ऑनलाइन और पांच लाख रुपये नकद गवाहों के सामने दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ने न तो कार दी और न ही पैसा लौटाया।
पीड़ित का कहना है कि 3 जनवरी 2026 को जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और साफ कहा कि न कार देगा, न पैसा लौटाएगा।
पुलिसकर्मी भी बन चुके हैं शिकार
जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं, पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ पुलिसकर्मी भी उसकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। बहादराबाद थाने में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड