हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन शिविर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ,,,

हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन शिविर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ,,,

हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन शिविर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ
रुड़की।
अनवर राणा।
उत्तराखंड हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सिविल अस्पताल में एक विशेष मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हज यात्रियों को वैक्सीनेशन ड्रॉप पिलाकर किया। शिविर में यात्रियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि उनकी पाक यात्रा सुरक्षित रह सके।
​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार हज यात्रियों को हर संभव श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में हज यात्रियों को और भी आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।​उन्होंने सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में अब पहले के मुकाबले काफी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी यात्रियों को ‘ग्रीन कार्ड’ जारी किया जाएगा, जो उनकी आगे की यात्रा को सुगम बनाएगा।
​हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कमेटी विशेष प्रयास कर रही है। वैक्सीनेशन कैंप के दौरान हज पर जाने वाले जायरीन के चेहरे पर खुशी और भारी उत्साह देखने को मिला। इस बार हरिद्वार से हज यात्रा पर चार सौ से अधिक हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे है।​कार्यक्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, राज्य मंत्री ​देशराज कर्णवाल, हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो आरिफ खान, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड