शेरपुर खेलमऊ सेंटर पर पशु चिकित्सक को लेकर प्रधान व डॉक्टर में रार,,,

शेरपुर खेलमऊ सेंटर पर पशु चिकित्सक को लेकर प्रधान व डॉक्टर में रार,,,

शेरपुर खेलमऊ सेंटर पर पशु चिकित्सक को लेकर प्रधान व डॉक्टर में रार,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
झबरेड़ा क्षेत्र के गाँव शेरपुर खेलमऊ के रहने वाले तरुण नाम के एक पशु चिकित्सक ने सढौली गाँव के ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान नही चाहते कि गाँव मे पशु चिकित्सालय खुले क्योंकि उन्होंने उसकी एप्लिकेशन पर साइन नही किये जबकि वह पशु चिकित्सा का कई वर्षों का परिशिक्षण भी प्राप्त कर चुका है और पिछले 20 सालों से गाँव मे कोई भी वैटनरी का अस्पताल नही है हालांकि उप प्रधान चाहते है कि गाँव मे एक चिकित्सक होना चाहिए और उन्होंने इसी के चलते चिकित्सक की एप्लिकेशन अप्रूव भी कर दी है पर इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान उसके बदले अपने ही गाँव के किसी और चिकित्सक को चाहते है
वही जब ग्राम प्रधान से इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो उनका कहना है कि उनका ऐसा कोई मकसद नही है बल्कि वह चाहते है कि पहले वह गाँव के चिकित्सक से मालूम करेंगे कि वह अब काम करना चाहते है या नही यदि वह इनकार कर देते है तो वह इसकी एप्लिकेशन कर साइन कर देंगे
वही उप प्रधान ने भी ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि वह जातिवाद की राजनीति कर रहे है और उन्हें गाँव की तरक़्क़ी से कोई लेना देना नही जबकि इस गाँव पिछले कई सालों से कोई पशु चिकित्सक मौजूद नही जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है

फोटो:- , तरुण (पशु चिकित्सक )

फोटो:- मुकेश सैनी (ग्राम प्रधान सढौली )

उत्तराखंड