प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का किया दावा,,,

प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का किया दावा,,,

प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का किया दावा,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने आगामी 2027 चुनाव को लेकर ताकत दिखानी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया।रुड़की के एक निजी होटल में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी को मजबूती देते हुए एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दिल्ली से रुड़की पहुंचे प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने मंच से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि।इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हम सभी को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना है। भाजपा सरकार से जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। कार्यक्रम के दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को प्रदेश प्रभारी के सामने रखा जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी कार्यकर्ता की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। वहीं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगी और इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। रुड़की में हुए इस कार्यक्रम से साफ है कि कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है और 2027 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

उत्तराखंड