रुड़की से उठी आवाज- हरीश रावत को साथ लो वरना हार तय,,,सुमित चौधरी
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लक्सर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुमित चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत को कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बताते हुए लगातार उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने साफ शब्दों मे कहा है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुमित चौधरी ने पार्टी नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा हैं और जनता के दिलों में उनकी खास जगह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है वह कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हरीश रावत को नजरअंदाज किया गया तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बना सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि अगर कांग्रेस हरीश रावत को साथ लेकर चुनावी रणनीति तैयार करती है, तो पार्टी निश्चित रूप से 2027 में उत्तराखंड में वापसी कर सकती है।
फोटो- सुमित चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता

