ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दरगाह साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरिनों को परेशान करने वाले तत्वों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,,,

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दरगाह साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरिनों को परेशान करने वाले तत्वों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,,,

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दरगाह साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरिनों को परेशान करने वाले तत्वों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,,,
पिरान कलियर:
धर्मनगरी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दरगाह साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरिनों को परेशान करने वाले तत्वों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को धर दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि धार्मिक स्थलों की आड़ में अव्यवस्था फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फर्जी खादिम बनकर जायरिनों को अनावश्यक रूप से परेशान कर शांति भंग करने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेन्स फैलाने वाले 07 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी अभियान और तेज किया जाएगा। एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम…
मौ0 आशिफ पुत्र मौ0 यामीन निवासी मुरादाबाद (उ0प्र0), सोनू पुत्र नफीस अहमद, मौ0 मुन्ना, मौ0 खालिद शेख, जुल्फकार शेख सहित अन्य।
पुलिस टीम….
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, हेडकांस्टेबल रविन्द्र बालियान, हेडकांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

उत्तराखंड