शोभायात्रा को लेकर कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा चौकी में जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक,,,

कलियर।
अनवर राणा।

आगामी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा चौकी में जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर इमलीखेड़ा और धनौरी चौकी क्षेत्र के सोहलपुर सिकरौड़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर दयालपुर, नागल, पलूनी, तेल्लीवाला, धनौरी और जस्सावाला समेत विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कहा कि सभी आयोजक शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण वातावरण में निकालें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान एसएसआई दवेंद्र सिंह तोमर, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

उत्तराखंड