लक्सर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां भगवान के घर में ही खून से सनी साजिश रची गई,,,
मंदिर में घुसे बदमाशों ने पुजारी की बेरहमी से की हत्या,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
लक्सर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां भगवान के घर में ही खून से सनी साजिश रची गई।
लक्सर के भोगपुर गांव में शनिवार रात मंदिर में घुसे बदमाशों ने पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय पुजारी राजवीर, जो पिछले दो महीने से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे, देर रात अपनी कुटिया में सो रहे थे… तभी लूट की नीयत से कुछ अज्ञात बदमाश मंदिर में घुस आए। लेकिन जैसे ही पुजारी की नींद खुली… बदमाशों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया… और सिर पर भारी वस्तु से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए… सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मामला लूट के प्रयास में हत्या का लग रहा है… वहीं घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है… ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

