लंबे समय से लंबित पड़ी घोषणा आखिरकार आज हुई साकार:-

लंबे समय से लंबित पड़ी घोषणा आखिरकार आज हुई साकार:-

लंबे समय से लंबित पड़ी घोषणा आखिरकार आज हुई साकार:-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ झबरेड़ा में भव्य अनावरण,,,

रुड़की।
अनवर राणा।

रुड़की के झबरेड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लंबे समय से लंबित पड़ी घोषणा आखिरकार आज साकार हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण कर दिया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर झबरेड़ा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया। सुबह से ही अंबेडकर चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में तब्दील नजर आया। विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बन गया, जहां लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल को देखा।

उत्तराखंड