जनपद में अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए “ऑपरेशन प्रहार” का असर अब साफ आने लगा नजर,,,
हरिद्वार:
अनवर राणा।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए “ऑपरेशन प्रहार” का असर अब साफ नजर आने लगा है। हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गैंगस्टरों में खौफ का माहौल है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत तीन गैंगस्टरों को दबोच लिया। खास बात यह है कि भूरा उर्फ बबलू पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल भी जा चुका है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों, नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सघन चेकिंग और दबिश देकर आपराधिक तत्वों की कमर तोड़ने में जुटी है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और गैंगस्टरों की तलाश में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर रोह नदी पुल के पास मौजूद तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देख तीनों भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों आरोपी एक आपराधिक गैंग से जुड़े हैं, जिसमें भूरा उर्फ बबलू गैंग का लीडर है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस मुठभेड़ के बाद जेल जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी….
भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर), इकलाख पुत्र निसार, राशिद पुत्र नाजिर—सभी निवासी इब्राहिमपुर पथरी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम….
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी एवं कांस्टेबल अजीत तोमर।

