चार धाम यात्रा को लेकर नारसन बॉर्डर पर पहुंचे डीएम व एसएसपी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,, ,,,

चार धाम यात्रा को लेकर नारसन बॉर्डर पर पहुंचे डीएम व एसएसपी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,, ,,,

चार धाम यात्रा को लेकर नारसन बॉर्डर पर पहुंचे डीएम व एसएसपी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,,

चारधाम यात्रा का 19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होगा आगाज, 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से होगी संचालित,,,

रुड़की।
अनवर राणा।

चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। खास बात यह है कि इस बार यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को व्यवस्थाओं में प्रशाशन कोई कसर नहीं छोड़ेगा, यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होगा। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित होगी। देश के कई राज्यों से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड प्रवेश द्वार नारसन बोर्डर पर सभी तैयारियां पूरी कर ले गई है। चारधाम में आने वाले वाहनों का ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा जिसके बाद ही वह यात्रा पर जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्थाओं को निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार व एसएसपी हरिद्वार ने नारसन बोर्डर पर ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है शौचालय, शुद्ध पानी की व्यवस्था के साथ ही श्रद्धालुओं के आराम करने की व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का रिकॉर्ड बनेगा।

उत्तराखंड