भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत गौतम,कांग्रेस पर साधा निशाना,,,

भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत गौतम,कांग्रेस पर साधा निशाना,,,

भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत गौतम,कांग्रेस पर साधा निशाना,,,
रुड़की।
​ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम पहुंचे।​जैसे ही दुष्यंत गौतम मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक पर पहुंचे तो सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम पर भीपुष्पवर्षा की।इस दौरान कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ जुटी जिनका जोश बता रहा था कि आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर ​दुष्यंत गौतम ने कहा की डॉ भीम राव अंबेडकर ने देश को नए आयाम दिए है
दुष्यंत गौतम ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की
​”डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे जिन्होंने भारत को प्रगति के नए आयाम दिए। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व उनके ज्ञान और दर्शन को नमन करता है।”
​दुष्यंत गौतम ने ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस
​विरोध की राजनीति करती है कांग्रेस ने सदैव डॉ. अंबेडकर के विचारों का विरोध किया और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।भाजपा नेता गौतम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सामाजिक बुराइयों और छुआछूत को बढ़ावा मिला उन्होंने दावा किया कि आज देश से छुआछूत जैसी कुरीतियां समाप्त हो चुकी हैं। समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प जमीन पर उतर रहा है।

उत्तराखंड