एसी के पाइप के लिए बुजुर्ग पिता और बेटों को रॉड से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा हमले का LIVE वीडियो….
रुड़की।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर रुड़की के पिरान कलियर से सामने आई है। जहाँ महज एक एसी (AC) के पाइप से गिरते पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। होटल में घुसकर एक बुजुर्ग और उनके दो बेटों को लोहे की रॉड और लाठियों से अधमरा कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं।
मामला रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम बेडपुर का है। पीड़ित मोहम्मद रिहान ने 26 अप्रैल को अपने घर में नया एसी लगवाया था। ड्रेनेज पाइप का रुख गली की नाली की तरफ था, जिसे लेकर पड़ोस के रहने वाले मोहसिन, मोबिन, जुनैद और जावेद ने विवाद शुरू कर दिया।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दबंगों के सिर पर खून सवार था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे, जब रिहान अपने बुजुर्ग पिता सनाउल्लाह और भाई शाह आलम के साथ ‘शौतान चौक’ स्थित अपने होटल पर थे, तभी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हमला बोल दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर सफेद दाढ़ी वाले बुजुर्ग सनाउल्लाह को भी नहीं बख्श रहे। उन पर लाठियों और सरियों से ताबड़तोड़ वार किए गए।
हमलावर हाथों में लोहे की रॉड और भारी लाठियां लेकर होटल में दाखिल हुए और जो सामने आया उसे लहूलुहान कर दिया।
इस हमले में पिता और दोनों बेटों के सिर मे गंभीर चोटे बताई जा रही हैं। डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक, पसलियों और नाक में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं पीड़ित ने पाइप हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपियों की मंशा विवाद सुलझाने की नहीं, बल्कि लहू बहाने की थी।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह तीनों की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने CCTV फुटेज को मुख्य साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है पिरान कलियर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
समाज में बढ़ती असहिष्णुता का यह एक डरावना उदाहरण है। सवाल यह है कि क्या अब मामूली बातों का फैसला लाठियों और सरियों से होगा? पीड़ित परिवार अब पुलिस से सख्त से सख्त सजा और न्याय की गुहार लगा रहा है।

