ठेली ,रेहड़ी,खोमचे वालो पर कार्यवाही बाकी सरकारी जमीनों पर किया गया अवैध अतिक्रमण ज्यों का त्यों,,,

ठेली ,रेहड़ी,खोमचे वालो पर कार्यवाही बाकी सरकारी जमीनों पर किया गया अवैध अतिक्रमण ज्यों का त्यों,,,

ठेली ,रेहड़ी,खोमचे वालो पर कार्यवाही बाकी सरकारी जमीनों पर किया गया अवैध अतिक्रमण ज्यों का त्यों,,,
कलियर में तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व ही तोड़ गयी दम,,,

कलियर।
अनवर राणा।
दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस बल और दरगाह कर्मियों की संयुक्त टीम ने बाजारों, सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का प्रयास किया लेकिन पूर्व की तरह ही चंद ठेली, खोमचे आदि को हटाकर अतिक्रमण अभियान टॉय टाय फिर होकर रह जाता है जबकि कलियर में दरगाह ,सीलिंग व सिंचाई विभाग यूपी की सरकारी जमीन पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण होने से रोजाना सड़को पर जाम की स्थिति से प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी दोचार हो रहा है।लेकिन कलियर में पूर्ण रूप से अभी तक जिला प्रशासन अतिक्रमण को हटाने में नाकाम साबित क्यों हो रहा है यह बात तो यहां हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।
शुक्रवार को पिरान कलियर पंहुचे तहसीलदार विकास अवस्थी ने टीम के साथ लेकर साबरी गेस्ट हाउस, वीआईपी रोड, पीपल चौक और जीरो जोन समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही शुरू की जिसमे पुलिस बल भी मौजूद रहा लेकिन अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटाने नाकाम ही रहे। नालों के ऊपर बनाए गए अधिकतर अस्थायी ढांचे भी नहीं हटाए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही है ओर बरसात के दिनों में गन्दा पानी कई बार दरगाह की पवित्रता को भी भंग कर चुका है । टीम ने मौके पर कई दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए। तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जायरीनो ( श्रद्धालुओं) की सुविधा, सुचारु यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालों और जीरो जोन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, असलम कुरैशी, अफजाल, लेखाकार शादाम अली, हेड कांस्टेबल जमशेद अली,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, नीरज राणा सहित अन्य दरगाह कर्मचारी मौजूद रहे।

Uncategorized उत्तराखंड