कलियर क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों के बीच चल रही गौकशी की अवैध गतिविधि का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को दबोचा,,,

कलियर क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों के बीच चल रही गौकशी की अवैध गतिविधि का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को दबोचा,,,

कलियर क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों के बीच चल रही गौकशी की अवैध गतिविधि का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को दबोचा,,,
रूड़की:
पिरान कलियर क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों के बीच चल रही गौकशी की अवैध गतिविधि का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस, छुरी, चापड़ और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में गौकशी और पशु कटान जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस लगातार संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और गश्त कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में थाना पिरान कलियर पुलिस टीम शनिवार की सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में खेतों के बीच झाड़ियों में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की तो तीन व्यक्ति गौकशी करते मिले। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तस्लीम पुत्र ताहिर (22 वर्ष) और मौ. शादाब पुत्र ताहिर (19 वर्ष), निवासी माही ग्राम मच्छी मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस, एक छुरी, एक चापड़ और स्टील की छोटी रॉड बरामद हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार व होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे।

Uncategorized