महिलाएं ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में आयोजित एक तेहरवीं में होने जा रही थी शामिल, इसी दौरान कोतवाली के सामने अचानक पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रॉली को मारी टक्कर कई महिलाएं घायल,,,
मंगलौर कोतवाली के सामने बड़ा हादसा-रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर-कई महिलाएं घायल…
मंगलौर।
मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली में लगभग एक दर्जन महिलाएं सवार थीं, जो कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव की निवासी बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में आयोजित एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कोतवाली के सामने अचानक पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में बैठी कई महिलाएं सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाकर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया जा सका।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

