रामपुर नगर पंचायत में नरकीय हालात, प्रशासन बेखबर…
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की की रामपुर नगर पंचायत की स्थिति वर्तमान में रहने लायक नहीं बची है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लापता है और चेयरमैन साहब गहरी नींद में सो रहे हैं सड़कों पर पैदल चलना दूभर हो चुका है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
हैरानी की बात यह है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर पंचायत की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय जनता ने अब सीधे उत्तराखंड मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
स्थानीय लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और जल निकासी का समाधान नहीं निकला, तो नगरवासी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

