मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करते हुए पत्रकारों के लिए कई की बड़ी घोषणाएं,,,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करते हुए पत्रकारों के लिए कई की बड़ी घोषणाएं,,,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करते हुए पत्रकारों के लिए कई की बड़ी घोषणाएं,,,
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करते हुए पत्रकारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और सरकार के लिए मार्गदर्शक है। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊं मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन मीडिया सेंटर बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समर्पित एक सशक्त मंच होगा।
उन्होंने बताया कि मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, लाइब्रेरी, कैंटीन और पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दूरस्थ क्षेत्रों मुनस्यारी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत से आने वाले पत्रकारों को भी यहां आवासीय सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की गई है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों से संबंधित निरीक्षण कार्य भी अब इसी मीडिया सेंटर से संपन्न किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

उत्तराखंड