कांग्रेस विधायक ने फीता काटकर किया तीन सड़कों का उद्घाटन – पार्षद और मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप

कांग्रेस विधायक ने फीता काटकर किया तीन सड़कों का उद्घाटन – पार्षद और मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप

कांग्रेस विधायक ने फीता काटकर किया तीन सड़कों का उद्घाटन – पार्षद और मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप

रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में पनियाला रोड पर स्थित शिवपुरम कॉलोनी में झबरेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के द्वारा आज लगातार तीन सड़कों का उद्घाटन किया गया है। यहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से सड़कों की मांग की जा रही थी। इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के द्वारा नगर निगम की मेयर और क्षेत्रीय पार्षद पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
शिवपुरम कॉलोनी में कई सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिस कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से यहां पर सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसके बाद आज कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के द्वारा लगातार तीन सड़कों का उद्घाटन कर दिया गया है। यह सड़के जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगी। इस मौके पर वीरेंद्र जाति के द्वारा नगर निगम की मेयर और क्षेत्रीय पार्षद पर क्षेत्र के अनदेखी का आरोप भी लगाया गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही थी। जिसके बाद आज सड़कों का उद्घाटन कर दिया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती के समर्थक भी मौजूद रहे है।

उत्तराखंड