राबिया साबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 200 से अधिक छात्राओं को किया गया सम्मानित,,,

राबिया साबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 200 से अधिक छात्राओं को किया गया सम्मानित,,,

राबिया साबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 200 से अधिक छात्राओं को किया गया सम्मानित,,,
रुड़की
अनवर राणा।
नगर निगम हॉल उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब उत्तराखंड बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली 200 से अधिक मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। ‘राबिया सबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी’ और ‘मैक्स मजीदिया नेशनल फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में बेटियों की मेहनत और उपलब्धियों को सलाम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,प्रमुख समाजसेवी सुभाष नंबरदार और समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियों ने 90 से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ने वाले बच्चे अपने परिवार,विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की बेटियों को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं की सराहना की। समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद और होनहार छात्राओं को आर्थिक सहायता और विशेष उपहार भी प्रदान किए तथा तकनीकी शिक्षा को समय की आवश्यकता बताया। डॉ. मतिउल्लाह मजीद ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया और सामाजिक संस्थाओं से ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता एवं समाजसेवी सुभाष नंबरदार ने की जबकि संचालन आरिफ नियाजी ने किया। इस दौरान आरिफ नियाजी ने सरकार से मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रेस क्लब महानगर रुड़की अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और प्रेस क्लब रुड़की पूर्व अध्यक्ष बबलू सैनी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह आयोजन न केवल बेटियों की उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।

उत्तराखंड