हल्लू माजरा गांव निवासी महिला ने एस पी देहात कार्यलय पहुँच कर क्षेत्र के जमील नामक व्यक्ति पर अपने साथ बतमीजी ओर मारपीट कर घर से खींचने का लगाया आरोप,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव हल्लू माजरा से एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ की एक महिला ने एस पी देहात कार्यलय पहुँच कर क्षेत्र के जमील नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आज सुबह जब वह घर पर मौजूद थी तो उसके गाँव मे रहने वाले जमील नामक व्यक्ति ने उसके साथ बतमीजी करते हुए मारपीट की साथ ही उसे घर से खींचकर सड़क पर लाकर भी मारा इस बीच उसे और उसकी सास के साथ पीड़िता की छोटी बहन का भी दाँत तोड़ डाला पीड़िता ने यह भी बताया कि पूरे प्रकरण में जमील के साथ उसका भाई भी मौजूद रहा
इतना ही नही जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ भगवानपुर कोतवाली पहुँची तो वहाँ उनकी किसी ने नही सुनी जिसके बाद पीढ़ित परिवार एस पी देहात कार्यलय रुड़की पहुँचे और वहाँ शिकायती पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जाँच की गुहार लगाई है

