रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड बाईपास पर सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया,,,

रुड़की।
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड बाईपास पर सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर धरना देकर निर्माण कार्य में लगे ट्रकों को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सर्विस रोड बनाने का वादा किया था, लेकिन बाईपास निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे हाईवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने विधायक वीरेंद्र जाती और ग्रामीणों से वार्ता की और दो दिनों के भीतर सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना फिलहाल समाप्त कर दिया गया। अब सवाल यह है कि क्या तय समय में काम शुरू होगा या फिर ग्रामीण दोबारा आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे।

उत्तराखंड