कलियर पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,,,
कलियर।
उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि फरार अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी महमूदपुर निवासी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रावत और हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल रहे।

