दौसनी गांव स्थित घर में घुसा मगरमच्छ परिजनों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पकड़ा मगरमछ,,,

लक्सर/रुड़की
लक्सर के डौसनी गांव में मदनपाल के घर में आज सवेरे अचानक मगरमच्छ घुस आया। घर में मगरमच्छ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया…परिवार के लोग दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया। बरसात के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है…

उत्तराखंड