वारदात की फिराक में घूम रहे तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध 12 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चाकू किया बरामद ,,,

कलियर।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने धनौरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात की फिराक में घूम रहे तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अवैध 12 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कलियर-धनौरी नहर पटरी पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुष्यंत उर्फ सहदेव के पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस, गुड्डू राणा के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस तथा सूरज के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे धनौरी क्षेत्र में चोरी व अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए थे और इसी उद्देश्य से हथियार साथ लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। टीम में धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल गणेश तोमर, विक्रम, परवेज अली शामिल रहे।

उत्तराखंड