पीड़ित पक्ष की प्रेस वार्ता में अस्पताल मारपीट विवाद में नया मोड़,मारपीट की शुरुआत अस्पताल स्टाफ के द्वारा हुई,,,
अस्पताल स्टाफ पर ही पीड़ित पक्ष ने लगाये गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार का दावा है कि सबसे पहले उनके बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में आई गंभीर चोटें,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के एक निजी अस्पताल में हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब मरीज पक्ष ने प्रेस वार्ता कर अस्पताल स्टाफ पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि सबसे पहले उनके बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार ने अस्पताल पर महंगी दवाइयां बेचकर मरीजों से अधिक पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल की पूरी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने घटना का सिर्फ आधा सीसीटीवी फुटेज दिखाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। उनका आरोप है कि यदि पूरी फुटेज सामने लाई जाए तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। परिवार के अनुसार विवाद की शुरुआत अस्पताल स्टाफ द्वारा उनके पिता के साथ कथित मारपीट से हुई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को जरूरत से ज्यादा कीमत पर दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। परिवार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि घटना की असली वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किसने की। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

