भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत- 28 जुलाई को डीजीपी कार्यालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत- 28 जुलाई को डीजीपी कार्यालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत- 28 जुलाई को डीजीपी कार्यालय का करेंगे घेराव

23 जून को संगठन के एक कार्यकर्ता की बेटी की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने करीब दस दिन बाद मुकदमा दर्ज किया और अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई न करने का लगाया पुलिस पर आरोप,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के एक निजी बैंक्वेट हॉल में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की विशाल महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। महापंचायत के दौरान संगठन ने 28 जुलाई को देहरादून स्थित डीजीपी कार्यालय के घेराव का ऐलान करते हुए उत्तराखंड पुलिस के कार्यप्रणाली और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि संगठन 28 जुलाई को अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों किसानों के साथ डीजीपी कार्यालय का घेराव करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस का व्यवहार किसानों और आम जनता के प्रति संतोषजनक नहीं है। अधिकारियों द्वारा आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। संजीव तोमर ने भगवानपुर क्षेत्र में 23 जून को संगठन के एक कार्यकर्ता की बेटी की कथित दहेज हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि पुलिस ने करीब दस दिन बाद मुकदमा दर्ज किया और अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश में अवैध पशु कटान पर रोक,नशा मुक्त उत्तराखंड और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर लागू करने की मांग भी दोहराई। संगठन के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मई 2026 में दुकान पर उनके बेटे पर गोली चलाई गई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। पुलिस ने पहले गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया लेकिन बाद में उन धाराओं को हटा दिया जबकि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मनमाने ढंग से काम कर रही है और इसी के विरोध में 28 जुलाई को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

संजीव तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान

उत्तराखंड