ऑपरेशन रिकवरी का कमाल पिरान कलियर पुलिस ने बरामद किए 52 खोए हुए मोबाइल, पुलिस ने स्वामियों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार जनहित और सुरक्षा के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक है। सावन के पवित्र महीने में खोए हुए फोन वापस मिलने से निराश हो चुके लोगों के चेहरों पर एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं। बता दें लापरवाही या भूलवश अपने महंगे मोबाइल फोन खो देने वाले पीड़ितों की सुध लेते हुए हरिद्वार पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के अंतर्गत पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों से भी गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे ने अपने हाथों से सभी 52 मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंपे।
अपना कीमती मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जनता ने इस सराहनीय कार्य के लिए हरिद्वार पुलिस और स्थानीय थाना टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

