कारगिल के रणबांकुरों को देश का सलाम, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे,,,

कारगिल के रणबांकुरों को देश का सलाम, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे,,,

कारगिल के रणबांकुरों को देश का सलाम, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे देश ने 1999 के कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में सेना के जवानों,अधिकारियों,छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से वीर सैनिकों के अदम्य साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और वीरता की जानकारी दी गई। सेना के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा, देशभक्ति और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, सेना के अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने भाग लिया। कारगिल विजय दिवस का यह आयोजन देश के उन वीर सपूतों को नमन करने का अवसर बना जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।वहीं स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों का आभार प्रकट किया और कहा कि इस जागरूकता रैली में शामिल होने के लिए आभारी है और देश के वीर जवान जो कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए हैं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।

उत्तराखंड