महन्त को रुपये देने के वीडियो वायरल:- महात्मा रुपये लेने के बावजूद ग्रामीणों पर लगा रहा झूठे आरोप,ग्रामीणों ने भी मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर महात्मा सहित उन्हें संरक्षण देने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग की,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
महन्त यति रामस्वरूपा नन्द गिरी ने दहयाकी गाँव के शिव मंदिर से निकाले जाने के बाद उनका मीडिया के समक्ष महन्त का लगाया गया आरोप वायरल वीडियो के बाद झूठा सिद्ध हो गया है महात्मा का आरोप था कि उसे मन्दिर से निकाले जाने के बाद कोई रकम नही दी गई थी जबकि ग्रामीणों द्वारा महात्मा को एक लाख रुपये की रकम पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक लाख रुपये की रकम देते हुए साफ नजर आ रहे है
आज ग्रामीणों ने मंदिर में नया पुजारी रखने के बाद मंदिर के पुराने झंडे बदलने के बाद हवन कराया और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खण्डन करते हुए कहा कि महात्मा रुपये लेने के बावजूद उन पर झूठे आरोप लगा रहा है जिसके बाद उन्होंने भी मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर महात्मा सहित उन्हें संगरक्षण देने वाले लोगो पर कार्यवाही की बात कही है।

