गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की अहम बैठक आयोजित:- माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद के साथ ही ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों को लेकर हुई तैयारियां तेज,,,

गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की अहम बैठक आयोजित:- माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद के साथ ही ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों को लेकर हुई तैयारियां तेज,,,

गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की अहम बैठक आयोजित:- माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद के साथ ही ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों को लेकर हुई तैयारियां तेज,,,

11 रबीउल अव्वल को पीलीभीत से डॉ. सैय्यद बिलाल मियां हुजूर मुहम्मद साहब का “मू-ए-मुबारक” लेकर पहुंचेंगे, जिसकी जियारत ज्वालापुर दरगाह बाबा रोशन अली के पास कराई जाएगी,,,
हरिद्वार;
माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद के साथ ही ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ज्वालापुर स्थित एक होटल में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होने वाले विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में सोसायटी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सदस्यों ने शिरकत की। बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

सोसायटी के सदर हाजी शफी खान ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहद मुबारक महीना है। सोसायटी की ओर से हर वर्ष इस मौके पर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे के साथ आयोजित किया जाएगा। चांद की तारीख के मुताबिक कार्यक्रमों की अंतिम तारीखें तय होंगी और सबसे पहले प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवा को भी इन आयोजनों का अहम हिस्सा बनाया गया है।
सेक्रेट्री राहिल कुरैशी ने बताया कि रबीउल अव्वल के दौरान सोसायटी की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण और अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी का कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया कि 11 रबीउल अव्वल को पीलीभीत से डॉ. सैय्यद बिलाल मियां हुजूर मुहम्मद साहब का “मू-ए-मुबारक” लेकर पहुंचेंगे, जिसकी जियारत ज्वालापुर दरगाह बाबा रोशन अली के पास कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान ने कहा कि 12 रबीउल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ज्वालापुर से पिरान कलियर तक जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर तमाम तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी और सभी से आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ समाज में इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है।
कोषाध्यक्ष हाजी गुलजार व अब्दुल रहमान ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आर्थिक व व्यवस्थागत तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सोसायटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मिल-जुलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की मदद और अस्पतालों में मरीजों की सेवा जैसे कार्यक्रमों को भी पूरी गंभीरता के साथ कराया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रबीउल अव्वल के तमाम कार्यक्रम चांद की तारीख के अनुसार तय किए जाएंगे। कार्यक्रमों को लेकर जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में हाजी शफी खान, हाजी रफी खान, राहिल कुरैशी, हाजी गुलजार, कारी तबरेज, हाजी जमशेद, मसूद खान, हारून खान, फैसल खान उर्फ मोंटू, राव फरमान, शाहवेज खान, आलम सैफी, कल्लू कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, तनजीम कुरैशी, आदिल कुरैशी, मुनव्वर कुरैशी, शाजेर कुरैशी, नईम सैफी, नौशाद अली, समीर, गजनफर अंसारी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड