मोहर्रम ठेकेदार के आवास पर ग्रेफिकएरा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित,विधायक फुरकान ने फीता काटकर किया शुभारम्भ,,,
कलियर।
मुकर्रबपुर के वार्ड पांच में मोहर्रम ठेकेदार के आवास पर ग्रेफिकएरा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।जिसमें करीब 150 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई।
पेट आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन देव मुंजाल ने चिकित्सकीय टीम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।जिसमें आधुनिक फैब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लोगों के लीवर की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के साथ लोगों को लीवर, पेट और आंत से संबंधित बीमारियों के लक्षणों, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने खानपान में सावधानी बरतने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि बीमारियों का समय पर पता लगने से उनका उपचार भी आसानी से संभव हो जाता है। क्षेत्र में भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। ग्रेफिकएरा हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सचिन देव मुंजाल ने कहा कि पेट, आंत और लीवर से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

