दरगाह क्षेत्र की टिन शेड दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग से राजनीतिक भूख मिटाने की लगी होड़,,,

कॉंग्रेस व भीम आर्मी, बसपा के नेता मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के नाम पर शेक रहे राजनीतिक रोटी,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
पिरान कलियर दरगाह का 758 वा उर्स (मेला) शुरू हो चुका है ओर स्थानीय दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों में सामान भरना शुरू किया हुआ है। रात के समय अजमेरी बाजार स्थित सड़क किनारे टिन शेड की बनी चार पांच दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने से लाखों का सामान दुकानदारों का जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पुलिस बल ने दमकल की टीम बुलाकर बमुश्किल आग पर काबू किया अन्यथा अन्य दुकान भी आग की चपेट में आने की पूरी संभावना बनी थी। वहीं दुकानदारों की दुकानों आग लगने के कारण हुवे नुकसान को देखते हुवे स्थानीय जनप्रतिनिधि ,विधायक ,चेयरमैन भी दुकानदारों को सरकारी मदद व मुख्यमंत्री राहत कोष से भरपाई कराने का झांसा देकर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का काम बखूबी कर रहे है। अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री राहत कोष से इन दुकानदारों के लाखों के नुकसान की भरपाई ये राजनीतिक रोटियां शेकेने वाले जनप्रतिनिधि मदद करा पाएंगे या नहीं लेकिन दुखी व परेशान दुकानदारों को अपनी अकूत कमाई से कोई भी जनप्रतिनिधि फूटी कौड़ी क्यों नहीं मदद के रूप में दे रहे है यह बड़ा सवाल लोगो की जबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तराखंड