विवाह में अड़चन बनी सौतेली मां, सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या,,,

विवाह में अड़चन बनी सौतेली मां, सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या,,,

गंगनहर किनारे मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा,,,

विवाह में अड़चन बनी सौतेली मां, सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलौर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की सौतेली बेटी को अपनी शादी में उसकी सौतेली मां के कारण अड़चन महसूस हो रही थी। आरोप है कि इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी महिला को मंदिर ले जाने के बहाने कार में अपने साथ लेकर गए। रास्ते में उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया गया लेकिन शव नहर के किनारे ही अटक गया। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंगलौर इंस्पेक्टर भगवान मेहर और एसएसआई सुखपाल मान ने सीओ मंगलौर के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम के साथ जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के मुताबिक मृतका के पति की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों के संबंध में भी जांच कर रही है।

उत्तराखंड