एसआईआर की पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व मेयर ने मतदाता सूची में फर्जी आपत्ति पर जताया विरोध,,,

एसआईआर की पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व मेयर ने मतदाता सूची में फर्जी आपत्ति पर जताया विरोध,,,

एसआईआर की पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व मेयर ने मतदाता सूची में फर्जी आपत्ति पर जताया विरोध,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी आपत्तियां दाखिल कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ प्रतिनिधियों के समर्थक आपत्ति दाखिल कर इस तरह का प्रयास कर रहे हैं,जिससे कि लोगों के वोट काटे जा सके।पुराने मकतुलपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 45 पर पहुंचकर सक्षम अधिकारी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि फर्जी आपत्तियों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है।कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया निष्पक्ष तथा पारदर्शी होनी चाहिए,ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न हटाया जा सके।आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों को लगता है कि एसआईआर के माध्यम से निर्वाचन आयोग उनके 2027 के निशान को आसान कर रहा है,यही कारण है कि कथित प्रजापतियों के मामले में भाजपा से जुड़े लोगों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।पूर्व मेयर गौरव ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी सही और पात्र व्यक्ति का वोट किसी कीमत पर काटने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार को लेकर सतर्क रहने की अपील की साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम जांच लेने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गलत आपत्ति सामने आने पर तत्काल इसकी सूचना समय पर देकर जांच करा लेने का आवाहन किया।

उत्तराखंड