लिब्बरहेड़ी विवाद में नया मोड़ , पीढ़ित पक्ष ने रखी मीडिया के समक्ष अपनी पीढ़ा,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रूड़की के मंगलौर कोतवाली के गाँव लिब्बरहेड़ी में कई दिनों से एक ही समुदाय के दो पक्षो में चले आ रहे विवाद को लेकर हलवाई पक्ष ने मीडिया के समक्ष बताया कि पिछले 2 माह पहले हुए विवाद के दौरान पठान पक्ष पर 307 धाराओं में मुकदमा दर्ज है जिसको लेकर वह उनपर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे है उसी के चलते इन लोगो ने उनके साथ मारपीट कर डाली जिसमे उनके 3 से 4 लोग घायल हो गए वही उन लोगो का उत्पात अभी भी कम नही हो रहा और लगातार उन पर पथराव जैसी घटनाओं को को अंजाम दिया जा रहा है
इस दौरान उन्होंने पुलिस के कार्य की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है और उन्हें आशा है कि उनका मुकदमा ज़रूर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

