नशातस्करो पर हरिद्वार पुलिस का लगातार हो रहा प्रहार मंगलौर पुलिस ने पकड़ी 4.83 लाख की स्मैक, तस्कर भेजा जेल,,,
रुड़की।
मंगलौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख 83 हजार रुपये कीमत की 16.10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने उप निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन कर लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान रणसूरा, कोतवाली लक्सर निवासी फैज मोहम्मद पुत्र फरागत को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 16.10 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक ई-स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

