भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की द्वारा सौ दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शिविर लगाकर किये जाएंगे वितरित,,,

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की द्वारा सौ दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शिविर लगाकर किये जाएंगे वितरित,,,

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की द्वारा सौ दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शिविर लगाकर किये जाएंगे वितरित,,,
रुड़की।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा रुड़की द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “कृत्रिम अंग दिव्यांग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।यह सेवा प्रकल्प आगामी 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर-26 तक होटल सचिन इंटरनेशनल,ईदगाह चौक के निकट,काशीपुरी,रुड़की में आयोजित होगा।इस तीन दिवसीय शिविर में लगभग सौ जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार चलित कृत्रिम हाथ,बाँह,पाँव,टाँग आदि नाप के अनुसार उपलब्ध कराकर उनकी फिटिंग की जाएगी,इसके अतिरिक्त जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर भी प्रदान की जाएगी।शिविर में दिव्यांग पहचान पत्र के अनुसार भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।यह पूरा शिविर पूर्णतः निःशुल्क है।बाहर से आने वाले लाभार्थियों एवं उनके साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।लाभार्थियों की सुविधा के लिए शिविर में आने से पूर्व पंजीकरण आवश्यक है।पंजीकरण के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अथवा निम्न संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।श्रीमती आशा चंद्रा,931996788,श्रीमती शालिनी जैन,976012442,श्रीमती वीणा जैन,999775215,श्रीमती निधि शांडिल्य,9760325788,इस महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प का समन्वय सचिन गुप्ता एवं श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की की अध्यक्ष श्रीमती आशा चंद्रा,सचिव श्रीमती निधि शांडिल्य तथा कोषाध्यक्ष एवं वित्त सचिव संजय सिंघल के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।प्रकल्प को सफल बनाने में परिषद के संगरक्षक सत्येंद्र गुप्ता,सेवा संयोजक मनोज अग्रवाल,पर्यावरण संयोजक अनिल जैन,श्रीमती डॉ०बीना गुप्ता एवं रमेश रावल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।परिषद के सभी सदस्य अपनी क्षमता एवं जिम्मेदारी के अनुसार इस सेवा कार्य में सहयोग कर रहे हैं।भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रुड़की का मानना है कि सेवा का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं,बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाकर उसे सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना है।इसी भावना के साथ यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।परिषद ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक इस शिविर की जानकारी पहुँचाएं,ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें।

उत्तराखंड