रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म के आरोप ने इलाके में फैला दी सनसनी,,,
हरिद्वार;
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म के आरोप ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और बाद में कोतवाली में भी हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुरुआती तौर पर कुछ लोगों की ओर से आरोपी को मुस्लिम बताए जाने का दावा किया गया, लेकिन पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अत्मलपुर बौंगला, बहादराबाद निवासी 38 वर्षीय राजू पुत्र सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रानीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश और छानबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम जमालपुर नहर पटरी से मामले में शामिल आरोपी राजू पुत्र सतीश, निवासी अत्मलपुर बौंगला, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान आरोपी की पहचान को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की पहचान तथ्यों और जांच के आधार पर ही सुनिश्चित की जाएगी। जांच आगे बढ़ने पर आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस टीम में…..
1:- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी
2:- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3:- कानि0 गम्भीर तोमर
4:- कानि0 करम सिंह

