लंढौरा स्थित तिथौला के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पेट्रोल पंप के सामने, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी,तीन की मौके पर मौत,,,

लंढौरा स्थित तिथौला के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पेट्रोल पंप के सामने, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी,तीन की मौके पर मौत,,,

रुड़की;
लंढौरा स्थित तिथौला के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पेट्रोल पंप के सामने, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में मिलापनगर, ढंढेरा निवासी एक ही परिवार के 13 लोग चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल लोगों में से उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में कुल तीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि हादसे में घायल लोगों में कई की हालत गंभीर है। छह गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का उपचार रुड़की के सिविल अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद कार चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सामने से आ रही कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उत्तराखंड