धन्यवाद संवाद यात्रा में हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया जोरदार स्वागत,,,

धन्यवाद संवाद यात्रा में हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया जोरदार स्वागत,,,

लक्सर।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने धन्यवाद संवाद यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
हरीश रावत बड़े काफिले के साथ समर्थकों के बीच से रवाना हुए। उनकी यात्रा में ‘टाइगर इज बैक’ के पोस्टर लगे नजर आए, जिसमें हरीश रावत की जींस और शर्ट पहने हुए फोटो लगी थी। हालांकि हरीश रावत ने इसे समर्थकों की भावना और सम्मान का प्रतीक बताया।
इस मौके पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वे सरकार का विरोध करते रहेंगे, तब तक उनके और उनके समर्थकों के दरवाजे पर ईडी और सीबीआई आती रहेगी। उनका जीवन खुली किताब की तरह है, जिसे जो भी जांच करनी है, वो कर सकता है। सभी को आमंत्रण है, चाहे तो उनकी पीढ़ियों और रिश्तेदारों की भी जांच करा ली जाए। इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ेंगे और इस बार परिवर्तन निश्चित है।

उत्तराखंड