अवैध दुकान लगाकर जायरीनों के लिये पीने के पानी के लिये लगाये गये सरकारी जमीन पर फिरीज को हटा दिया,,,

अवैध दुकान लगाकर जायरीनों के लिये पीने के पानी के लिये लगाये गये सरकारी जमीन पर फिरीज को हटा दिया,,,

अवैध दुकान लगाकर जायरीनों के लिये पीने के पानी के लिये लगाये गये सरकारी जमीन पर फिरीज को हटा दिया,,,

कलियर। 

दरगाह इमाम साहब रोड पर जायरीनों की सुविधा के लिए रखे गए पानी के फ्रिज हटाकर टिन शेड डालकर दुकान लगाने का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एक महिला ने सभासद के समर्थकों पर अपने विकलांग बेटे की फड़ हटाने और पानी के दोनों फ्रिज हटाकर जगह पर कब्जा करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कलियर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विकलांग बेटा दरगाह इमाम साहब रोड पर फड़ लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है और इसी स्थान के पास जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विधायक की ओर से पानी के फ्रिज लगवाए गए थे। आरोप है कि सात अक्टूबर को एक सभासद के समर्थकों ने दोनों फ्रिज हटाकर वहां टिन शेड डाल दिया और दुकान लगा ली।महिला का आरोप है कि जब उसने इस पर विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।वही जायरीनों के लिए रखे गए पानी के फ्रिज किसके आदेश पर हटाए गए और संबंधित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति है या नहीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फ्रिज को उसी स्थान पर लगाने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड