सकुशल त्यौहारों को सम्पन्न कराने के लिये कोतवाली कलियर प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च,,,

सकुशल त्यौहारों को सम्पन्न कराने के लिये कोतवाली कलियर प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च,,,

सकुशल त्यौहारों को सम्पन्न कराने के लिये कोतवाली कलियर प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च,,,

कलियर।

अनवर राणा।

आगामी त्यौहारों दशहरा, दीपावली, बाल्मिकी जंयती के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलियर क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में कलियर पुलिस फोर्स/ पीएसी कर्मचारीगण/रिक्रूट आरक्षियों के साथ कलियर क्षेत्र में पीपल चौक, कलियर चौक, सदद्दन चौक, आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैक मार्च के दौरान आमजन से त्यौहारों मे सहयोग हेतु अपील की गई तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, ऐरिया डोमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च में थाने- चौकियों समस्त फोर्स मौजूद रहा ।

उत्तराखंड